उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नगर पंचायतों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:

अंकित राणा बने पिरान कलियर के नए ईओ, कुलदीप सिंह चौहान का ढंढेरा तबादला......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शासन ने नगर पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में अंकित राणा को नगर पंचायत पिरान कलियर का नया अधिशासी अधिकारी (ईओ) नियुक्त किया गया है, जबकि अब तक कलियर में तैनात कुलदीप सिंह चौहान का तबादला नगर पंचायत ढंढेरा कर दिया गया है।

तबादला आदेश के बाद दोनों नगर पंचायतों में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि नए ईओ अंकित राणा के नेतृत्व में पिरान कलियर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

वहीं, कुलदीप सिंह चौहान अब नगर पंचायत ढंढेरा में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों अधिकारियों के समक्ष स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को गति देने की चुनौती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!