उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

लक्सर की राजनीति में बड़ा भूचाल::

भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया और इसे लक्सर की राजनीति में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रमोद खारी लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में पार्टी के सक्रिय एवं जमीनी नेताओं में उनकी पहचान रही है। संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर चुनावी अभियानों तक उनकी सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में उनका अचानक पार्टी छोड़ने का फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है।

इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, प्रमोद खारी ने अपना त्यागपत्र पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजहों पर अभी सार्वजनिक रूप से विस्तृत बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे संगठन के भीतर चल रही नाराजगी और स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देख रहे हैं।

इस्तीफा देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी::फोटो

प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद लक्सर विधानसभा की सियासत में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में वह किसी अन्य राजनीतिक दल का दामन थाम सकते हैं या फिर कोई नई राजनीतिक रणनीति अपना सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, भाजपा संगठन की ओर से भी इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही इस मामले पर चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!