उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सीईओ दीप्ति सिंह ने संभाला चार्ज::

दरगाह साबिर पाक में लगाई हाज़िरी, सीईओ ने दरगाहों की व्यवस्थाओं का लिया बारीकी से जायजा......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सीईओ दीप्ति सिंह ने मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चार्ज संभालते हुए अकीदत के साथ दरगाह में हाजिरी लगाई।

दरगाह साबिर पाक: फोटो

उन्होंने दरगाह में चादरपोशी कर मुल्क और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। सीईओ के प्रथम दौरे को लेकर दरगाह प्रशासन में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

लंबे समय से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ का पद रिक्त चल रहा था। शासन द्वारा हाल ही में दीप्ति सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी गई है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने पहले चार्ज संभाला। उसके बाद उन्होंने पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान सीईओ ने दरगाह परिसर का विस्तृत भ्रमण किया और साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड इंस्पेक्टर मो. अली, लेखाकार राव सद्दाम, सुपरवाइजर राव शारिक, सुपरवाइजर इंतखाब आलम और सुपरवाइजर असलम कुरैशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!