उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

योग अपनाओ, रोग भगाओ: IPS कॉलेज में दिखा फिट इंडिया का जोश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश".......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) कॉलेज का परिसर योगमय वातावरण में रंगा नजर आया। सुबह से ही कॉलेज परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं और स्टॉफ ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग की प्रत्येक क्रिया के साथ परिसर में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विद्यार्थियों ने योग को केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प दोहराया।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि योग भारत की वह अमूल्य विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अवसाद और शारीरिक समस्याओं के बीच योग एक ऐसी संजीवनी है, जो तन और मन दोनों को सशक्त बनाती है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। युवाओं को योग से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।

कार्यक्रम में एडमिशन डीन दीपा सैनी, रजिस्ट्रार अमित राधे, आँचल, अन्नू, पिंकी सैनी, मंजीत कौर, आशीष, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रिजवान अली सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश गूंजता रहा और सभी ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!