उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कांग्रेस विधायक के भांजे पर मुकदमा दर्ज::

फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस पड़ताल में लगी.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर के भांजे कृतिक के खिलाफ पुलिस ने धमकी देने और गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज किया है। कोटा मुरादनगर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। रोहित का आरोप है कि 27 अगस्त को कृतिक ने उसे फोन किया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक फोन पर हुई इस बातचीत के बाद से वह डरा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। रोहित ने मामले में कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कृतिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने के साथ ही फोन कॉल और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपों की जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई…..

मामला विधायक के रिश्तेदार से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल शिकायतकर्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन से जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!