उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अभी-अभी:: दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से चेन लूट की घटना से मचा हड़कंप::

लुटेरे ने पहले मारी लात, फिर दिया वारदात को अंजाम, महिला और बच्चे को आई चोटें.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कनखल क्षेत्र के जगदीशपुर में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने स्कूटी सवार महिला से चेन लूट ली। लूट से पहले बदमाश ने महिला की स्कूटी में लात मारी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला और उसके बच्चे को चोटें आईं। इसके बाद बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही स्कूटी को लात मार दी। अचानक हुए हमले से महिला और बच्चा सड़क पर गिर पड़े। महिला कुछ संभल पाती, इससे पहले ही बदमाश ने उसके गले से चेन झपटी और बाइक से तेजी से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बदमाश इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो बाजार और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बाइक सवार बदमाश की पहचान करने के साथ उसके भागने वाले रास्ते की भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!