उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरियाणा के कांवड़िए पर गोली चलाने वाले बदमाशों का चंद घंटों के भीतर खुलासा:

मामूली कहासुनी बनी गोलीकांड की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास देर रात कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने चन्द घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गंगाजल लेकर लौट रहे चार कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय पुत्र नरेश पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल अजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल कार्यवाही के दिशा-निर्देश देते हुए मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कनखल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। इसके अलावा आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से 221 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकला था। कांवड़ियों का यह दल गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर हरिद्वार से नोएडा तक लगभग 240 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला था।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!