उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में 40 बहरूपी बाबा गिरफ्तारः

ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने किया भंडाफोड़....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमी’ अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

ऑपरेशन कालनेमी

पुलिस ने गंगनहर पटरी और टीन शेड समेत अन्य आसपास क्षेत्रों से 40 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी श्रद्धालुओं को तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के नाम पर ठग रहे थे।

ऑपरेशन कालनेमी

पुलिस के अनुसार, ये लोग बाबाओं का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अंधविश्वास फैलाकर न केवल ठगी कर रहे थे, बल्कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही थी।

कलियर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान इन सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 172 (2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी: फोटो

थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ऐसे बहरूपियों और ठगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य आम जनता को ठगी और अंधविश्वास से बचाना है। इस दौरान पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल प्रकाश मनराल, कांस्टेबल सुबोध पुरोहित शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!