
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के समीप देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन सामान्य रूप से मार्ग पर चल रहा थी। तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई, जिसमें पिकअप में सवार दीपक निवासी मेहवड कलां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही हैं, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पहले भी अज्ञात वाहनों की टक्कर से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है. लगातार बढ़ते हादसे प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।



