उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

VDO परीक्षा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई::

पूर्व UKSSSC सचिव के घर से 32 लाख नगदी समेत सोने के सिक्के बरामद, हरीश सिंह रावत के परिसर की भी हुई तलाशी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) UKSSSC की VDO परीक्षा-2016 में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तत्कालीन UKSSSC सचिव चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की अघोषित नकदी, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 महंगी घड़ियां बरामद होने की बात सामने आई है। ED के अनुसार बरामद सोने में 193 गोल्ड कॉइन और सात गोल्ड चेन शामिल हैं। वहीं Rolex, Rado, Piaget, Movado और Tissot जैसी कंपनियों की 12 घड़ियां भी मिली हैं। जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में करीब 52.16 लाख रुपये की रकम मिली, जिसे जांच एजेंसी ने फ्रीज कर दिया है। जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों की कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है।

OMR शीट में छेड़छाड़ का आरोप……

ED की जांच VDO परीक्षा-2016 की OMR शीट में कथित हेरफेर पर केंद्रित है। आरोप है कि सुरक्षित रखी गई OMR शीट तत्कालीन सचिव के निजी आवास तक पहुंचाई गईं। इनमें खाली छोड़े गए उत्तरों को कथित तौर पर निजी कंप्यूटर एजेंसी के कर्मचारियों ने भरकर शीट को दोबारा सील किया। इसके बदले अवैध रकम लिए जाने के संकेत जांच में मिले हैं। मामले में तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

OSD से जुड़े परिसर पर भी तलाशी…..

सांकेतिक फोटो

ED ने हरीश सिंह रावत से जुड़े परिसर की भी तलाशी ली। एजेंसी के अनुसार रावत वर्ष 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री के कार्यकाल में OSD रहे थे। हालांकि ED की ओर से जारी जानकारी में उन्हें इस मामले का आरोपी नहीं बताया गया है। छापेमारी के दौरान कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। ED अब नकदी, सोने, घड़ियों और बैंक खातों में मिली रकम के स्रोत के साथ परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!