उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फिर किया बड़ा फेरबदल

खुफिया विभाग कर्मियों की कुर्सी में फेरबदल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) आगामी कुंभ मेला और चुनावी सीजन को ध्यान में रखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खुफिया विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खुफिया विभाग के कई कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। यह बदलाव संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर निगरानी, समय पर सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

कुंभ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन और चुनावी माहौल के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में खुफिया तंत्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इसी को देखते हुए एसएसपी ने अनुभवी और सक्रिय कर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जबकि कुछ कर्मियों को नए क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि खुफिया नेटवर्क को और मजबूत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!