कैमरे के सामने विधवा महिला का छलका दर्द: प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने जमीन पर झूठा दावा कर हड़पने वाले लोगों पर लगाए गंभीर आरोप…..(देखिए वीडियो)
पति की मौत बाद से कुछ लोग लगातार दे रहे धमकियां.... पीड़िता निगम सैनी

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी एक विधवा महिला ने निजी ऑफिस में बेशकीमती जमीन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दुख बयां किया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कुछ लोग उसके पति की मौत के बाद से बेवजह परेशान कर रहे हैं। और जमीन पर झूठा दावा कर उसको हड़पने का प्रयास कर रहे है। साथ ही विधवा महिला ने आरोप लगाया हैं कि विधवा होने की वजह से उसके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

रुड़की निवासी महिला निगम सैनी ने निजी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भगवानपुर इमलीखेड़ा रोड पर स्थित इमलीखेडा धर्मपुर में विरेन्द्र कुमार आदि से एक बाग खरीदा था। जिस पर उसने दुकानों का निर्माण किया हुआ है।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का देहान्त 2024 में एक दुर्घटना में हो गया था।अकेला और विधवा समझकर रुड़की निवासी कुछ लोग उसे तंग व परेशान करने के लिए भूमि पर कब्जाने के उद्देश्य से आए दिन धमकी देते रहते हैं। महिला ने आरोप लगाया हैं कि वह लोग बहुत ही चालाक किस्म के व्यक्ति है। उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। यह लोग अकेली विधवा महिला जानकर गंदी-गंदी गालियां व अन्य अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं।
जब भी वह अपनी संपत्ति की देखभाल व साफ सफाई करने जाती है तो यह लोग अपनी दबंगई दिखाकर कार्य व संपत्ति के प्रयोग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। और जान से मारने की धमकी देते हैं। विधवा महिला होने के कारण इनकी दबंगई का मुकाबला नही कर सकती है। महिला ने कहा कि पति की मौत के बाद मेरे असहाय होने का लाभ उठाकर जमीन हड़पने की नियत से बार- बार दावे लगाकर परेशान किया जा रहा हैं। जबकि मेरी और मेरी दो पुत्रियों का एक मात्र सहारा यही संपत्ति हैं। वही उन्होंने कहा कि मैं अपनी भूमि पर काबिज हूं और निर्माण कार्य कर रही हूं, महिला ने आरोप लगाया हैं कि संजय खन्ना आदि जमीन पर झूठा दावा कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जोकि गलत हैं। उनके द्वारा जमीन को लेकर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं।



