हंगामा: भारतीय किसान यूनियन बेदी की पुलिस के साथ जमकर हुई नोंकझोंक और धक्का-मुक्की
बेदी संगठन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन करने का रखा था कार्यक्रम, बिना अनुमति चल रहा था कार्यक्रम......(देखिए वीडियो)
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन बेदी के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हो गई।
बिना अनुमति सीएम धामी का पुतला दहन करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धरना प्रदर्शन स्थगित कराते हुए मौके से बेदी संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं लाठी फटकार मौके से भीड़ को तीतर बितर कर दिया।
और पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेकर मौके से रवाना हो गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
वहीं भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द मुलाकात नहीं करते तो जल्द ही उनके सीएम धामी के आवास का घेरा किया जाएगा।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन बेदी ने प्रदेश कार्यालय बढ़ेडी राजपूतान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रख हुआ था। कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे।
लेकिन बिना अनुमति पुतला दहन कार्यक्रम की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। और पदाधिकारियों को अनुमति के साथ कार्यक्रम करने की बात कही।
तो भारतीय किसान यूनियन बेदी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं माने। और जबरदस्ती पुतला दहन करने पर अड़े रहे। इस दौरान बेदी संगठन के पदाधिकारी और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक और धक्का मुक्की हो गई। वहीं पुलिस ने पुतले को लेकर लाठी फटकारी। और पुतले को अपने कब्जे में लेकर मौके से पुतला लेकर चली गई।

भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर सीएम धामी से मुलाकात का समय मांगा गया था। लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। जिससे लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय बढ़ेडी राजपूतान में रखा गया था। लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए संगठन के कार्यकताओं के साथ जमकर धक्का मुक्की करते हुए लाठी फटकारी गई। जिसको लेकर संगठन के कार्यकताओं में पुलिस के प्रति रोष व्यप्त हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के आवास और एसएसपी हरिद्वार के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

वहीं संगठन के राष्ट्रीय परिषद सलाहकार संजय उर्फ दत्ताराम चौहान ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया हैं। और जिले में पुलिस क्राइम पर रोक लगाने में नाकाम हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया गया। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं।

शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने कहा कि बिना अनुमति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसको रोकने का प्रयास किया गया हैं। इस दौरान हल्की नोंकझोंक हुई हैं। किसी को भी बिना अनुमति इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा।