उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा सिकरोड़ा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार:

6 माह से पुलिस को चकमा दे रहा गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी, नए साल पर गिरोह के साथ मिलकर कर रहा था गौकशी.......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा, भगवानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को कलियर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर गौकशी एवं गौमांस तस्करी के आरोप में कई आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी शादाब लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को उसके गांव सिकरौड़ा से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह पुलिस कार्रवाई के डर से अधिकांश समय गांव से बाहर रह रहा था और कभी-कभार ही घर आता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अहमद और होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!