उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

भौंरी गांव में मामूली कहासुनी में चले ईट-पत्थर: पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ किया क्रॉस मुकदमा दर्ज, 8 हुड़दंगियों का शांति भंग में चालानी कार्यवाही…..(पढ़िए खबर)

घटना में करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए 8 हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई हैं। वही पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं। वही पुलिस ने हिरासत में लिए 8 हुड़दंगियों का शांति भंग में चालान कर दिया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के नफीस पक्ष की मोनू पक्ष के साथ पूर्व में रंजिश चली आ रही थी, इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते हुए बृहस्पतिवार की देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

(फाइल फोटो)

आरोप हैं कि दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, वही दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है, घरों के ऊपर से ईट पत्थर फेंके गए। और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया।

फाइल फोटो

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी विजय सिंह और शांतरशाह चौकी इंचार्ज उमेश कुमार लोधी मय पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

फाइल फोटो

वही सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय कुमार और सीओ संजय चौहान भी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

फाइल फोटो

पुलिस ने मौके से 8 हुड़दंगियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जिनके खिलाफ शांति भंग में चालानी कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि नफीस की तहरीर के आधार पर अभिषेक, मोनू, सुमित, अमित, सोनू, अजय,सोनू, चौबारी, और मोनू कुमार की तहरीर के आधार पर मो. मोनू,आजम,अमजद,शाहरुख, नफीस, परवेज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई हैं। वही पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए 8 हुड़दंगियों के खिलाफ शांति भंग में चालानी कार्यवाही की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!