उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ड्यूटी के दौरान घायल हुए कांस्टेबल विजय सिंह का निधन::

हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक की लहर, 2023 में हादसे का हुए थे शिकार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। वर्ष 2023 में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कांस्टेबल विजय सिंह का 16-17 जुलाई की रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में कांस्टेबल विजय सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे और लंबे समय से उनका उपचार ऊधमसिंहनगर में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने जिंदगी की लंबी जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार 16-17 जुलाई की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

कॉन्स्टेबल विजय सिंह के निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एसएसपी ने कहा कि ईश्वर परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हरिद्वार पुलिस परिवार ने भी अपने साथी कांस्टेबल विजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन और सेवा को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!