उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कलियर में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद: नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर से मोबाइल-फोन झपट्टा मारकर हुए फरार 

पीड़ित ने बयां किया पूरा घटनाक्रम...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं। जिसके चलते हुए क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

(फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक मौ० शारिज उर्फ शारिक पुत्र फजल इलाही निवासी मंगलौर हाल निवासी पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे पुराने पुल से पैदल कलियर गांव की ओर आई-फोन 13 पर बात करता हुआ जा रहा था।

तभी पीछे से एक औरेंज रंग की एफजेड (FZ) बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता। बाइक सवारों ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और फोन छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।

पीपल चौक पर रहता है पुलिस का कड़ा पहरा, करीब 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम…..

फाइल फोटो

कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक यानि एपीजे अब्दुल कलाम झंडा चौक पर हर वक्त पुलिस का कड़ा पहरा रहता हैं। बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए पीपल चौक से करीब 100 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गए। जिसके चलते हुए बदमाशों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!