
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है। सीएम योगी की माताजी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन होने की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने दी है।
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि पौड़ी के पंचूर गांव में ही माता जी का निधन हुआ है। डॉक्टर को भी बुलाया गया था।
पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि योगी की माताजी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जा सकता है लेकिन अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।



