उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

छोटे गांव से बड़ा मुकाम::

तुषार ने रणजी टीम में बनाई जगह, सूरज बोले- युवाओं के लिए मिसाल.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) गांव बेलड़ी से निकलकर क्रिकेट के बड़े मंच तक पहुंचे तुषार चौधरी की कामयाबी अब युवाओं के लिए मिसाल बन रही है। उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम में तुषार के चयन पर शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप सिल्वर मेडलिस्ट, भारतीय टीम के उपकप्तान एवं रुड़की नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर सूरज चौधरी ने गर्व जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूरज चौधरी ने कहा कि छोटे गांव से निकलकर रणजी टीम तक जगह बनाना आसान नहीं होता। तुषार ने मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून से साबित किया है कि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन मिले तो मंजिल दूर नहीं रहती। तुषार इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट बॉलर भी रह चुके हैं। सूरज चौधरी ने मोंटफोर्ट स्कूल को शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को तराशने में अग्रणी बताते हुए प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उपप्रधानाचार्य ब्रदर आनंद, शिक्षक और स्कूल स्टाफ के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में देशभर से मोंटफोर्ट स्कूल की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन, गायन और नृत्य समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। शानदार प्रदर्शन के बूते मोंटफोर्ट स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। सूरज चौधरी ने कहा कि खेल केवल पदक नहीं दिलाते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की ताकत पैदा करते हैं। तुषार की सफलता नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!