उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सैल्यूट से शूटिंग रेंज तक… NCC कैडेट्स की परखी तैयारी::

कमान अधिकारी ने लिया हर मोर्चे का जायजा, विवि प्रशासन ने किया स्वागत.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) वर्दी में सजे कैडेट, अनुशासन में बंधी कदमताल और सैन्य अंदाज में गूंजता सैल्यूट… हरिद्वार यूनिवर्सिटी में NCC के वार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण और अनुशासन की तस्वीर साफ नजर आई। 84 UK BN NCC के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कैडेट्स की तैयारियों से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक का बारीकी से निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर ANO लेफ्टिनेंट सुमित चौहान और NCC इंस्ट्रक्टर अनूप सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कर्नल जगदीश अलमिया का स्वागत किया। इस दौरान 84 UK BN NCC के सूबेदार सुभाषचंद्रा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान NCC से संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और प्रशिक्षण गतिविधियों की जांच की गई। इसके बाद कमान अधिकारी ने सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, अनुभव और भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली। कैडेट आकाश के नेतृत्व में कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन के साथ कमान अधिकारी को सैल्यूट किया। इसके बाद निरीक्षण इंटरनल शूटिंग रेंज तक पहुंचा। कैडेट कनिका राजपूत ने कमान अधिकारी को शूटिंग रेंज की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। कर्नल अलमिया ने कैडेट्स से बातचीत कर उनकी निशानेबाजी की तैयारियों और आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। थल सेना कैंप (TSC) में प्रतिभाग कर चुके कैडेट राहुल से भी उन्होंने अनुभव साझा किए। कमान अधिकारी ने ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग कोर्स और कैंपस की अन्य प्रमुख सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कैडेट्स को लगातार मेहनत करने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अक्षय कुमार, प्रिंस यादव, अर्पणा चौधरी, प्रशांत छेत्री, विनय यादव समेत अन्य कैडेट्स और NCC स्टाफ मौजूद रहे।अंत में कर्नल जगदीश अलमिया ने विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदर्श आर्या से मुलाकात की। दोनों के बीच NCC की आगामी गतिविधियों और प्रशिक्षण योजनाओं पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 84 UK BN NCC की टीम का आभार जताया और कैडेट्स के अनुशासन व समर्पण की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!