उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

30 मोबाइल टॉयलेट, हर पॉइंट पर कर्मचारी तैनात::

जायरीनों की सुविधा के लिए कंपनी ने जारी किया संपर्क नंबर, उर्स/मेले में खरा उतर पाई भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के 758 वे सालाना उर्स/मेले में दरगाह प्रबंधन की ओर से मोबाइल टॉयलेट लगाने को लेकर भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम टेंडर छोड़ा गया था कंपनी की ओर से उर्स मेले में देश के कोने कोने से आने वाले जायरिनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एव व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में करीब 30 मोबाइल टॉयलेट लगाए थे ओर प्रत्येक टायलेट पर एक-एक कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था, जिसको लेकर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल रहे है। कंपनी में काम के बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों से लेकर सुपरवाइजर तक अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कंपनी की व्यवस्थाओं की कमान सीनियर मैनेजर रमेश कुमार संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। वहीं सुपरवाइजर ऋतिक शर्मा और सुपरवाइजर विक्रम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही सेक्शन मैनेजर सोनू सिंह भी कंपनी की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे मजबूत टीमवर्क और स्पष्ट जिम्मेदारियां अहम भूमिका निभाती हैं। इसी सोच के साथ भूटानी इंटरनेशनल में 30 सदस्यीय टीम को अलग-अलग दायित्व सौंपकर कार्य व्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी समन्वय से कंपनी के संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!