उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

इमलीखेड़ा पार्क में चोरों का तांडव, पुलिस के इकबाल को चुनौती::

24 घंटे में दूसरी बार पार्क में चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, गेट-टोटियां उखाड़ीं, बिजली उपकरण किए तहस-नहस.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) इमलीखेड़ा के रजत जयंती पार्क में चोरों और अराजक तत्वों का दुस्साहस अब नगर पंचायत प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जिस पार्क में महज 24 घंटे पहले चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, उसी पार्क में एक बार फिर चोरों ने धावा बोलकर व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार दूसरी बार हुई चोरी और तोड़फोड़ की घटना से साफ है कि बेखौफ चोरों को न तो पुलिस का डर है और न ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोई परवाह। इस बार चोरों ने पार्क में घुसकर सिर्फ सामान चोरी करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की। कमरों के गेट उखाड़कर ले गए। टॉयलेट-बाथरूम में लगी टोटियां उखाड़ ली गईं, यूरिन स्लैब को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा पार्क में लगे बिजली के उपकरणों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वारदात के बाद पार्क का नजारा किसी उजड़ी हुई जगह से कम नहीं दिख रहा है। लगातार हो रही घटनाओं ने नगर पंचायत प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह भी है कि आखिर 24 घंटे के भीतर एक ही स्थान पर दोबारा चोरी और तोड़फोड़ करने वाले तत्व कौन हैं और उन्हें किसका संरक्षण या भयमुक्त माहौल मिल रहा है । मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की ईओ मंजू चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने भी आरोपियों को जल्द चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। लगातार दूसरी वारदात के बाद अब पुलिस की गश्त और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का यह सिलसिला और बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!