उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

वीडियो कॉल पर बोला-जान देने जा रहा हूं…..::

कुछ देर बाद पंखे से लटका मिला यूट्यूबर का शव, पुलिस जांच में जुटी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुजफ्फरनगर निवासी 32 वर्षीय यूट्यूबर आतिफ का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मौत से पहले हुई कथित वीडियो कॉल ने पूरे घटनाक्रम को रहस्यमय बना दिया है। युवती की कॉल के दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान देने की बात कही थी। वीडियो कॉल पर दिखाई दिए इस मंजर का स्क्रीनशॉट उसके भाई ने परिजनों को भेजा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। युवती से किसी बात को लेकर नाराजगी होने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे वह कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा ले लिया। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान आतिफ ने कथित तौर पर जान देने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे मोबाइल से वीडियो कॉल के जरिये आतिफ के भाई को पूरा घटनाक्रम दिखाया। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो कमरे का दरवाजा खोलने के बाद अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। आतिफ का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!