उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

उर्स/मेले में “साबरी तुर्क रेस्टोरेंट” का कलियर विधायक फुरकान अहमद ने किया उद्घाटन:

शुद्ध लजीज व्यंजन का जायरीन उठाएंगे लुप्त, सफाई का रखा जाएगा विशेष ध्यान.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के उर्स/मेले के दौरान जायरीनों के लिए खान-पान की एक और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। उर्स मेले में ‘साबरी तुर्क रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन कलियर विधायक फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के मौके पर नगरवासियों और मौजूद लोगों ने रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। रेस्टोरेंट में जायरीनों को शुद्ध एवं स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का दावा किया गया है। इस मौके पर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उर्स में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचते हैं। ऐसे में उनके लिए अच्छा और साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से भी भोजन की गुणवत्ता के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि जायरीनों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही रेस्टोरेंट परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान हाजी फ़ुरकान अहमद, इस्तकार प्रधान, परवेज़ मलिक, मोमिन अल्वी, भूरा तुर्क स्वीट, फारूक तुर्क, इस्तकार साबरी, मोईन साबरी, राशिद रहीश सभासद, रहीस क़ुरैशी, एडवोकेट शहजाद, आमिर क़ुरैशी, रहीस अहमद समेत अन्य मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!