उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

वर्दी में जिंदगी भर निभाया फर्ज, इलाज के दौरान थम गई दरोगा की सांसें::

दरोगा संदीप चौहान का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) वर्दी पहनकर वर्षों तक लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले उपनिरीक्षक संदीप चौहान की जिंदगी मंगलवार को अचानक थम गई। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते निजी अस्पताल में उपचार करा रहे दरोगा संदीप चौहान का 29 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पौड़ी पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों के बीच उनकी यादें रह गईं और पुलिस महकमे में माहौल गमगीन हो गया। दरोगा संदीप चौहान वर्ष 2005 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वर्ष 2016 में उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। जनपद हरिद्वार में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। सात सितंबर 2024 से संदीप चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त थे। यहां भी वह अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों और सहकर्मियों को उम्मीद थी कि उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर फिर से अपने दायित्वों के बीच लौटेंगे, लेकिन मंगलवार को उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। दरोगा के आकस्मिक निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक छा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार सहित समस्त पुलिस परिवार ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!