उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पीछा’ नहीं छूटा तो थाने पहुंची महिला कांस्टेबल::

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल ने वाचक कार्यालय में नियुक्त होमगार्ड कुलदीप पर पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि होमगार्ड काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और वाट्सऐप पर लगातार संदेश भेजता था। शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, महिला कांस्टेबल ने होमगार्ड को कई बार समझाकर पीछा करने और परेशान करने से मना किया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं। 22 सितंबर को मामला तब सामने आया, जब महिला कांस्टेबल सरकारी कार्य से डीएम कार्यालय स्थित डाकघर गई। आरोप है कि होमगार्ड उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल से उसकी परेशानी पूछी। आरोप है कि उसे अपनी ओर आता देखकर होमगार्ड ने हाथ छोड़ दिया और वहां से चला गया। घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। निर्देश मिलने पर सिडकुल पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, वाट्सऐप संदेशों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!