
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।
रविवार देर शाम तिथौला के आगे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों और एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एसपी देहात अभय सिंह की ओर मामले में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में बच्चे की मरने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।
पलभर में मच गई चीख-पुकार……
बताया गया कि ढंढेरा के मिलापनगर निवासी अरशद (30) और दिलशाद (30) अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ई-रिक्शा में बच्चों समेत करीब 13 लोग सवार थे।
तिथौला के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वहीं, गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीय उमर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन मौतों की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
एसपी देहात अभय सिंह बोले……
एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि अभी तक हादसे में 2 लोगों की मरने की सूचना प्राप्त हुई है। वही हादसे में घायलों की संख्याओं का प्रयास किया जा रहा है।



