
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर प्रेस क्लब रजि. की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की विशेष बात यह रही कि सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया और किसी प्रकार की चुनावी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ी।
नई कार्यकारिणी में जावेद साबरी को अध्यक्ष, सर्वर सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महामंत्री, असलम खान को सचिव तथा नोशाद अली को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ आलम को क्लब का संरक्षक मनोनीत किया गया। सदस्यों ने उनके अनुभव और मार्गदर्शन पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके संरक्षण में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जावेद साबरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया।
महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह गठन संगठन के प्रति सदस्यों के विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। वहीं, उपाध्यक्ष सर्वर सिद्दीकी, सचिव असलम खान और कोषाध्यक्ष नोशाद अली ने भी संगठन को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में डॉ. मोहम्मद उस्मान, फरमान मलिक, आरिफ हिन्दुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज़ खान, मुरसलीन साबरी, अर्सलान अली, शान साबरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया



