क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धनौरी चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब चोर दिनदहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
रसूलपुर तेल्ली वाला में सोमवार की दोपहर के समय बंद पड़े मकान के गेट की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
रसूलपुर तेल्लीवाला निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह वह दुकान पर गया था और उसकी पत्नी दवाई लेने के लिए रुड़की गई हुई थी। जैसे ही उसकी पत्नी दोपहर के समय दवाई लेकर वापस आई तो मकान के गेट की कुंडी टूटी हुई थी। और घर का सामना बिखरा हुआ था।
अज्ञात चोरों द्वारा अलमारी में रखे 2 लाख रूपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। आपको बता दे कि चौकी क्षेत्र में पूर्व में भी कई चोरियां ऐसी हैं जिनका पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई हैं। बरहाल पुलिस अब तहरीर के आधार पर जांच में जुटी हुई हैं।



