उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

इमलीखेड़ा नगर पंचायत में विकास का मास्टर प्लान तैयार:

बोर्ड बैठक में 78 प्रस्तावों पर लगी मुहर, करोड़ों के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड: (बुरहान राजपूत) नगर पंचायत इमलीखेड़ा के विकास की तस्वीर बदलने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया गया। आयोजित तीसरी बोर्ड बैठक में जनहित और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीर मंथन हुआ।

बोर्ड बैठक में कुल 80 प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे गए, जिनमें से 78 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी देकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का रास्ता साफ कर दिया गया। वहीं दो प्रस्ताव नगर पंचायत अधिनियम के अनुरूप न होने के कारण स्वीकृति नहीं पा सके।

बैठक का केंद्र बिंदु नगर की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, गोशाला के संचालन, नशे पर प्रभावी रोकथाम, जल निकासी और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित समाधान पर सहमति बनी।

इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी

इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि बोर्ड बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि इमलीखेड़ा के भविष्य की विकास रूपरेखा तय करने का मंच है। उन्होंने कहा कि जिन 78 प्रस्तावों पर बोर्ड की मुहर लगी है, उन्हें जल्द धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि नगरवासियों को विकास का लाभ शीघ्र मिल सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए नगर पंचायत पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। वही उन्होंने कहा कि इस बार बोर्ड बैठक में सड़क पर घूम रहे अवारा पशुओं के लिए गौशाला ने निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जोकि सराहनीय है। जल्द इस कार्य को धरातल पर उतारा जायेगा। इस दौरान नगर पंचायत ईओ मंजू चौहान, सभासद पवन रोड, सभासद रोशन लाल,सभासद नितिन ठाकुर, सभासद सोनिया सैनी,सभासद सचिन पाल,सभासद पूनम देवी,सभासद अभिषेक, सभासद मेहरबान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!