उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

आस्था के महाकुंभ से पहले कलियर में सुरक्षा की महाबैठक:

हर चुनौती से निपटने का खाका तैयार, कावड़ियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर ....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर कलियर में सुरक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह मिशन मोड में नजर आने लगी है। करोड़ो शिवभक्तों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोन-24 कलियर के अंतर्गत कलियर हज हाउस में पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रांत नागरिकों, कांवड़ एसपीओ और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा तैयारियों का व्यापक खाका तैयार किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता जोनल प्रभारी परवेज अली (पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ) ने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भी बड़ी परीक्षा है। इस दौरान उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, अनुशासन और सतर्कता बनाए रखते हुए पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की अपील की।

बैठक में कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, अफवाहों पर रोक और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या व्यवधान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने मौजूद जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रांत नागरिकों और एसपीओ से क्षेत्रीय सुझाव भी प्राप्त किए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।

जोनल प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक अधिकारी को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में सहायक जोनल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर कमल मोहन भण्डारी सहित जोन-24 के सभी सेक्टर प्रभारी, पुलिस अधिकारी, एसपीओ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!