उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “टेक संग्राम 2026” का महाकुंभ: 157 प्रदर्शनी, 644 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर……(देखिए वीडियो)

अमेरिका से आए मुख्य अतिथि सौरभ भटनागर ने की तारीफ

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित “टेक संग्राम 2026” इस बार तकनीक, प्रतिभा और नवाचार का अद्भुत संगम बनकर उभरा।

पूरे कैंपस में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला, जहां 157 शानदार प्रदर्शनी लगाई गईं और 644 प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने हुनर का दमदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स ने आधुनिक तकनीक की नई दिशा दिखाई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सॉल्यूशंस जैसे विषयों पर आधारित मॉडल्स ने न केवल जजों बल्कि सभी दर्शकों को भी प्रभावित किया।

हर स्टॉल पर छात्रों की मेहनत, रचनात्मकता और भविष्य की झलक साफ दिखाई दे रही थी। प्रदर्शिनी में स्मार्ट होम ,कंट्रोल सिस्टम ये आई पावर्ड स्मार्ट वाटर लीकेज डिटेक्शन , सिस्टम ,ट्रैफिक सिस्टम ,रक्षक स्मार्ट हाइब्रिड कॉम्बैट सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट लगाए गए थे.

मुख्य अतिथि सौरभ भटनागर

इस खास आयोजन में यूएस से आए सौरभ भटनागर मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को बड़े सपने देखने, असफलताओं से सीखने और लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके शब्दों ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स तैयार करने वाले मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।

वही विवि कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विवि उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रोफेसर देवदत्त कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!