उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

53 साल के अधेड़ से मिली 54 ग्राम चरस: चेकिंग के दौरान शांतरशाह पुलिस को मिली कामयाबी…(देखिए वीडियो) 

नशे के खिलाफ एक्शन

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र की शांतरशाह पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को 54 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो

यह कार्रवाई पतंजलि योगपीठ फेस-01 के अंडरपास के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने जांच तेज कर रखी थी।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त दिशा-निर्देश पर जिले भर में नशे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ हैं।

उप निरीक्षक करम सिंह चौहान:फोटो

इसी कड़ी में शांतरशाह चौकी में तैनात उप निरीक्षक करम सिंह चौहान अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति अंडरपास के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह घबराने लगा, जिससे शक और गहरा हो गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 54 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मुकेश निवासी शांतरशाह के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को बेचने के इरादे से लाया था। हालांकि, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, कांस्टेबल अंकित कुमार, अवनेश राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!