उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

सुपुर्द-ए-खाक कर लौट रहे थे परिजन: बीच रास्ते में रोकर बाप-बेटे के साथ मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी……(देखिए वीडियो)

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पथरी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मातम से लौट रहे परिवार पर अचानक हमला कर दिया गया। इब्राहिमपुर गांव में मां को सुपुर्द-ए-खाक कर लौट रहे बाप-बेटे पर दबंगों ने बीच रास्ते में हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इब्राहिमपुर गांव के मोसीन की मां का निधन हो गया था। सुबह करीब छह बजे गांव निवासी शहनवाज उसके घर पहुंचा और बेटे साकिब के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। घटना उस वक्त हुई जब दोनों पिता-पुत्र गमगीन माहौल में घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर काफी संख्या में थे और उन्होंने दोनों बाप-बेटे घायल कर दिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है।

पथरी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

पथरी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी, अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई हैं। तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!