संत रविदास जयंती के मद्देनजर Sp देहात ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की बैठक
पुलिस की निगरानी में निकलेगी संत रविदास जयंती की शोभायात्रा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर.... एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) संत रविदास पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं पुलिस जयंती के दौरान खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर भी पैनी नजर रखी।
इसके साथ ही देहात क्षेत्रों में निकले वाली शोभा यात्रा पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस नजर बनाए रखेगी।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा निर्देश पर रुड़की Sp देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सीओ और थानाध्यक्षों समेत अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया।
इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अधीनस्थ अधिकारियों के पेंच कसते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि जिन मार्गों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन स्थानों को पहले ही चिन्हित करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो उसके लिए सभी थानाध्यक्षों की अपनी अपनी जिम्मेदारी होगी।
जयंती आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रविदास जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक ढंग से सकुशल सम्पन्न कराएं।