उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा नेता, ग्रामीणों से किया संवाद::

नेताओं ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर विधानसभा के ग्राम पंचायत मगरूबपुर दीदाहेड़ी (गोविंदपुर) में भाजपा की ओर से ग्रामीणों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान तेलूराम के आवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी और पिरान कलियर विधानसभा संयोजक चौधरी योगी रोड ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। भाजपा नेताओं ने योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने और यह भी समझने का प्रयास किया कि योजनाओं का लाभ धरातल पर किस तरह पहुंच रहा है। महिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, किसान और युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को योजनाओं से जोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है। इस दौरान लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे भी भाजपा नेताओं के सामने रखे। नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझना भी है। ग्रामीणों के साथ लगातार संवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!