उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रुड़की गणेश चौक पर खौफनाक मंजर::

10 रुपये के चाकू से युवक ने काटी अपनी गर्दन, मौके पर मची अफरा-तफरी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की शहर के व्यस्त गणेश चौक के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने दुकान से महज 10 रुपये में चाकू खरीदा और कुछ ही देर बाद उसी चाकू से अपनी गर्दन काट ली। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। युवक को खून से लथपथ देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अरमान निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, दिल्ली किसी काम से रुड़की आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने गणेश चौक के पास एक दुकान से 10 रुपये का चाकू खरीदा। चाकू खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने अचानक अपनी गर्दन पर वार कर लिया। देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गर्दन पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई गई। चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना के बाद कुछ देर तक गणेश चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना की जानकारी जुटाई। युवक ने आखिर किस वजह से अपनी गर्दन पर चाकू से वार किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!