उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्य

पतंजलि के पास डबल सड़क हादसा, कही हुई आमने-सामने की टक्कर तो कही पर डिवाइडर से टकराई बाइक:

अलग-अलग हादसों में 2 कांवड़ियों समेत 6 युवकों को आई चोटे.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के पतंजलि योगपीठ के समीप देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 युवकों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने सड़क हादसे में घायल युवकों के परिजनों को सूचना भी दी। मिली जानकारी के मुताबिक, पहली घटना दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर से हुई। जहां पर देर रात कांवड़िए अमित शर्मा, व मोंटी निवासी सरधना और स्थानीय युवक रितेश निवासी रावली महदूद अपनी अलग-अलग बाईकों से जा रहे थे। जैसे ही वह पतंजलि योगपीठ के समीप पहुंचे तो उनकी बाईकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइको पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वही दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बहादुरपुर निवासी तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर कांवड़ देखने के लिए बहादराबाद आए हुए थे, इसी दौरान उन्होंने पतंजलि के समीप डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना देकर तीनों घायलों को उपचार के बाद बिना किसी कार्रवाई के उनको अपने साथ ले गए। वही दूसरे सड़क हादसे में उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी और पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!