उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग

मौके पर मची अफरा-तफरी, शांतरशाह पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद में बड़ा हादसा होने से टल गया. कांवड़ियों की चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान बाइक सवार कांवड़िए सुरक्षित रूप से उतर गए थे। घटना पतंजलि योगपीठ के समीप फ्लाईओवर के पास की हैं। जहां पर कांवड़ियों की बाइक जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पलवल के रहने वाले कांवड़िए जसमिंदर अपने साथियों के साथ बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे वह बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के समीप पतंजलि योगपीठ फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो अचानक से उनकी बाइक में धुआं उठने लगा। आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बाइक सवार कांवड़िए भी सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि तत्काल पहुंचकर आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!