उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अनोखे अंदाज में “जेसीबी” लेकर पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश:

कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का किया उद्घाटन......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ यात्रा के रंग में रंगे धनौरी क्षेत्र में शनिवार को स्वागत का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राह चलते हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर कार्रवाई और निर्माण कार्यों के लिए नजर आने वाला जेसीबी इस बार कांवड़ियों के स्वागत का जरिया बना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जेसीबी लेकर धनौरी मार्ग पर पहुंचे और भोले के भक्तों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। जेसीबी जैसे ही कांवड़ियों के बीच पहुंचा और ऊपर से फूलों की बारिश शुरू हुई, पूरा माहौल शिवभक्ति में डूब गया। फूलों की बौछार के बीच गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तपती राह पर लंबी दूरी तय कर रहे कांवड़ियों के चेहरों पर फूलों की बारिश ने मुस्कान बिखेर दी। कई कांवड़ियों ने इस अनोखे स्वागत को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि कांवड़िए भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा लेकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सम्मान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और श्रद्धा का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सेवा शिविर के माध्यम से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!