उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

छह जनाजों ने रुलाया रायपुर, खुशियों के सफर का दर्दनाक अंत:

गांव में पसरा मातम, मृतकों को किया गया सुपुर्द ए खाक.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रायपुर गांव में जैसे ही पौड़ी के दर्दनाक सड़क हादसे की खबर पहुंची, मानो खुशियों से भरा पूरा गांव अचानक मातम में बदल गया। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। अफजाल के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस परिवार के लोग कुछ घंटे पहले हंसते-मुस्कुराते घर से निकले थे, उनमें से छह अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। घर में चीख-पुकार मची थी। अपनों को खोने का दर्द ऐसा था कि हर आंख से आंसू छलक रहे थे। दूर-दराज से पहुंचे रिश्तेदार भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जब एक साथ छह जनाजे उठे तो पूरा गांव सिसक उठा। गमगीन माहौल में मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

परिवार को घुमाने निकला था अफजाल, किसे पता था मौत इंतजार कर रही है……

रायपुर निवासी अफजाल पेशे से ठेकेदार थे और इन दिनों पौड़ी में भवन निर्माण का काम करा रहे थे। वह पौड़ी में ही रह रहे थे। कांवड़ मेले के बीच परिवार के साथ कुछ पल खुशियां बिताने और घूमने के इरादे से अफजाल सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे. बोलेरो में उनके साथ भाई गुफरान, पत्नी शब्बो, बेटे अमन, अरमान, अरहम और बेटी अनाविया सवार थे। परिवार को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। पौड़ी से पहले कुंडधार के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अफजाल समेत परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अरहम गंभीर रूप से घायल हो गया। अरहम का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!