
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 84 यूके एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में हरिद्वार विश्वविद्यालय में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
योग की ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के जज्बे से ओत-प्रोत इस आयोजन में मोंटफोर्ट स्कूल, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज और हरिद्वार विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व 84 यूके एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश अलमिया ने किया। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जहां सैकड़ों कैडेट्स ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और अनुशासित दिनचर्या का संदेश दिया। योग सत्र के दौरान विभिन्न आसनों और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में 84 यूके एनसीसी बटालियन के हवलदार अजयबीर सिंह और हवलदार पूरन सिंह की भी अहम भूमिका रही। आयोजन एडमिन ऑफिसर लेफ्टिनेंट अमन के निर्देशन एवं रवि कपूर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। इस मौके पर हरिद्वार विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के सीटीओ डॉ. देवेंद्र कुमार, मोंटफोर्ट स्कूल की सीटीओ सुश्री दीपिका गोस्वामी, पीवीसी डॉ. आदेश आर्य, डायरेक्टर डॉ. विपिन सैनी, फार्मेसी हेड डॉ. देवव्रत, एनसीसी इंस्ट्रक्टर अनूप सैनी तथा एडमिन सुपरवाइजर देवाशीष सहित अन्य मौजूद रहे।



