उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सड़क पर तड़प रहा था घायल युवक:

पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश बने फरिश्ता, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) राजनीति के शोर-शराबे के बीच इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब पूर्व राज्यमंत्री और ज्वालापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रबल दावेदार सुबोध राकेश ने सड़क हादसे में घायल युवक की मदद कर मानवता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश मुजाहिदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया।

घायल युवक

युवक दर्द से कराह रहा था और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए सुबोध राकेश ने बिना समय गंवाए अपना काफिला रुकवाया और घायल की स्थिति का जायजा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के शरीर से खून बह रहा था और समय पर उपचार नहीं मिलने पर उसकी जान भी जा सकती थी। ऐसे में सुबोध राकेश ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने चिकित्सकों को भी फोन कर युवक के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घटना के बाद क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री की इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां कई लोग घायल को देखकर भी नजरें फेर लेते हैं, वहीं सुबोध राकेश ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देकर एक मिसाल कायम की है।

अस्पताल पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश: फोटो

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम बताता है कि जनसेवा केवल मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद की मदद के लिए आगे बढ़ना ही असली मानवता और नेतृत्व की पहचान है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!