उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशरुड़कीहरिद्वार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार को रफ़्तार का कहर देखने को मिला। इमलीखेड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की मौके पर ही सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से उसके गांव रांघड़वाला में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रांघड़वाला निवासी 30 वर्षीय प्रियांशु शनिवार को किसी काम से बेड़पुर गया था। दोपहर के समय जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था, जैसे ही उसकी बाइक इमलीखेड़ा सिविल अस्पताल के पास पहुंची।

तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रियांशु बाइक समेत कई फीट दूर जाकर गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं,अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लहुलुहान हालत में युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो

कलियर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रियांशु निवासी रांघड़वाला के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हादसे के बाद इलाके में दहशत…..

बाईपास मार्ग पर बढ़ते हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ़्तार पर कोई अंकुश नहीं है, जिसके कारण आए दिन मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

NSG......(आउटसोर्स)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!