उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

सिडकुल में दो आत्महत्याओं से सनसनी:

आर्थिक तंगी और गृह क्लेश बने कारण, लगातार क्षेत्र में बढ़ रहा आत्महत्याओं का ग्राफ.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या के मामलों से इलाके में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे अलग-अलग कारण सामने आए हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी प्रमुख बताए जा रहे हैं।

पहला मामला आकाश (निवासी लखीमपुर खीरी) का है, जिसने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि आकाश अपनी पत्नी कनक के साथ एक स्कूल में कार्यरत था। दोनों की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

दूसरी घटना में मनोज कुमार (निवासी शाहजहांपुर) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोज लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सिडकुल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कम वेतन, अधिक काम का दबाव और बढ़ती महंगाई के चलते श्रमिक वर्ग में तनाव बढ़ रहा है, जो कई बार आत्मघाती कदम तक पहुंच रहा है।

फाइल फोटो

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। प्रशासन से भी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!