
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज साधु हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पीपल के पेड़ के नीचे रह रहे अज्ञात साधु की डंडे और पत्थर से हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने डिजिटल और मैनुअल जांच के जरिए आरोपी नेपाली युवक दीपक थापा को गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बड़ी बात ये रही कि पुलिस ने स्वयं वादी बनकर साधु को इंसाफ दिलाने का जिम्मा उठाया है।
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी, कि क्षेत्र में खून से लथपथ एक साधु पड़ा हुआ हैं, सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, और साधु को अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के दिशा-निर्देश दिए थे, और साथ ही मामले का जल्द खुलासा करने के दिशा-निर्देश दिए थे।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने डिजिटल और मैनुअल जांच के जरिए आरोपी नेपाली युवक दीपक थापा को गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोने को लेकर हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए उसने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। पहले डंडे से हमला किया और फिर पत्थर से चेहरे पर वार कर साधु की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
हत्यारोपी….
- दीपक थापा पुत्र रामबहादुर थापा निवासी-ग्राम पुरकोट तमगास अंचल लुम्बिनी नेपाल, उम्र-43 वर्ष
पुलिस टीम…..
- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
- व०उ०नि० गोपाल दत्त भट्ट
- उ०नि० नवीन नेगी
- है०का०सतीश नोटियाल
- है०का० सतेंद्र कुमार
- का०अजीत तोमर



