
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) विश्वप्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी अपने पार्टी साथियों के साथ ज़ियारत के लिए पहुंचे।
दरगाह शरीफ में पहुंचकर उन्होंने पूरे अकीदत के साथ चादरपोशी की और दरबार में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और अपनी पार्टी की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
इस दौरान सज्जादा परिवार की ओर से साहिबज़ादा शाह यावर ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी ने राजकुमार भाटी की दस्तारबंदी कर उन्हें दरगाह की ज़ियारत कराई और उनके हक में खास दुआ की।
दरगाह परिसर में रूहानी माहौल के बीच यह कार्यक्रम बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर अमजद उस्मानी, चंद्रशेखर यादव, समीर आलम, साजिद अंसारी, कुंवर शाहिद समेत कई लोग मौजूद रहे।



