उत्तराखंडरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बाल-बाल बची स्कूली बच्चों की जान: ग्रामीणों का आरोप, बेलगाम दौड़ रहे हैं खनन से लदे वाहन, कार्यवाही शून्य, ग्रामीणों ने काटा हंगामा…(देखिए वीडियो)

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझकर मामला कराया शांत

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

और पुलिस को भी मौके पर दौड़ लगानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझकर मामला शांत कराया। और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल की बस में करीब 35 स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी जैसे ही बस सोहलपुर-हद्दीपुर मार्ग के समीप पहुंची। आरोप हैं इस दौरान सामने से बिना नंबर प्लेट के आ रहे खनन से लदे वाहन को बचाने के चक्कर में बस को कच्चे रास्ते में उतारा दिया।

जिसके चलते हुए बस बाल-बाल पलटने से बच गई। और बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मौके से जा रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला। और बस को खाली करा दिया, इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता सोनू कश्यप, अजीम, अमीर, अंकित कुमार, मिथुन, समीर, मोहित सैनी और पंकज कुमार समेत अन्य लोगो ने आरोप लगाया कि निर्माणधीन नेशनल हाईवे की आड में बिना नंबर प्लेट के खनन से लदे वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं। जिन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। जिसके चलते हुए आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रामीणों ने मांग की हैं कि खनन से लदे वाहनों की समयावधि तय की जाए। और संबंधित विभाग के अधिकारी बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर शिकंजा कसे। वही पुलिस के समझने के बाद आक्रोशित ग्रामीण वापस लौट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!