उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हौसलों को मिली नई उड़ान:

पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का बड़ा जनसेवा अभियान, दिव्यांगों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, बुग्गावाला में उमड़ा जनसैलाब.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाने के उद्देश्य से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बुग्गावाला में एक भव्य निःशुल्क दिव्यांग उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

जनसेवा और मानवता को समर्पित इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और विभिन्न सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराया। वही पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने दिव्यगजनों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों के चेहरों पर उस समय खुशी साफ झलक रही थी, जब उन्हें बताया गया कि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कई ऐसे लाभार्थी भी शिविर में पहुंचे, जिनके लिए दैनिक जीवन की छोटी-छोटी जरूरतें भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई थीं।

ऐसे लोगों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लाभार्थियों और उनके परिजनों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों के जीवन को नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने सुबोध राकेश को दिल से दुआएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा का यह सिलसिला लगातार जारी रहना चाहिए।

मंच से संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश: फोटो

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि जगत बंधु ट्रस्ट के सहयोग से करीब 200 विकलांगों को व्हील चेयर और 650 लोगों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराया गया हैं। इसके अलावा 2500 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कराया गया हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। बुग्गावाला में आयोजित यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब समाज और जनप्रतिनिधि मिलकर आगे बढ़ते हैं तो जरूरतमंदों की जिंदगी में उम्मीद की नई रोशनी जगाई जा सकती है। जनकल्याण की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से आने वाले समय में हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस दौरान एलमको अधिकारी सोवित दास,सरस्वती, सुमित प्रजापति जगत बंधु सेवा ट्रस्ट संस्थापक,चेतन राणा, सौरभ प्रजापति, पूर्व जिला महामंत्री मोदीमल तेगवाल, अश्वनी काम्बोज, प्रधान मदन भूषण सैनी,प्रमोद कुमार,संजय मैनवाल, ब्रह्मपाल, स्वराज चौहान,कमल चौहान, सूर्यकांत शुभम, हरनेक सिंह, डॉ जशवंत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!