हरिद्वार

पांचों लोकसभा सीटों पर 55 प्रत्याशी मैदान में, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नाम वापस 

इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, जनता को थी काफी उम्मीदें, नाम वापसी का था आज आखिरी दिन  

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नाम वापसी के बाद अब सत्ता संग्राम में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। जिसकी संख्या घटकर 56 से 55 हो गई हैं। 19 अप्रैल को मतदान के दिन 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जायेगी। जिसका रिजल्ट 4 जून को सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!